पुलिस की पूछताछ में छात्र सपन यादव ने बताया कि टीचर प्रिया से उसका पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों सजातीय थे और परिवार भी रिश्ते से वाकिफ थे। शुक्रवार सुबह प्रिया ने शादी की बात कही। इस पर उसने कहा कि वह पहले अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, कोई काम-धंधा देख ले, फिर शादी करेंगे। इसी बात पर शिक्षिका नाराज हो गईं और मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गईं। करीब 15 मिनट बाद जब वह बाहर नहीं आईं तो देखा तो वो फंदे पर लटकी दिखी। तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उसे अस्पताल ले गया।