5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां सिर्फ महिलाएं ही संभालेंगी पूरी व्यवस्थाएं

-जिले का पहला संपूर्ण महिला डाकघर की हुई शुरुआत-डाक बांटने को छोड़ डाकघर से सभी कार्य होंगे महिला पोस्ट ऑफिस में
less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Mar 07, 2020

यहां सिर्फ महिलाएं ही संभालेंगी पूरी व्यवस्थाएं

-जिले का पहला संपूर्ण महिला डाकघर की हुई शुरुआत-डाक बांटने को छोड़ डाकघर से सभी कार्य होंगे महिला पोस्ट ऑफिस में

खंडवा. डाक विभाग द्वारा संभाग के पहले संपूर्ण महिला उप डाकघर का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। विद्या नगर पोस्टमैन कॉलोनी स्थित इस उप डाकघर में सिर्फ महिलाएं ही कमान संभालेंगी। हालांकि इस डाकघर से डाक वितरण का कार्य नहीं होगा, लेकिन डाक विभाग से संबंधित सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध रहेगी। शुक्रवार को एडीएम नंदा भलावे कुशरे, प्रवर अधीक्षक डाक खंडवा संभाग सूर्यकांत दुबे द्वारा एक बालिका से फीता कटवाकर डाकघर का शुभारंभ करवाया।
डाकघर का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम नंदा भलावे कुशरे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आरंभ किए गए इस डाकघर में शासन की सभी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं। ये डाकघर महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार करेगा। ये महिलाओं को समान अधिकार और समान सहभागिता प्रदान करने की उल्लेखनीय पहल है। प्रवर अधीक्षक डाक एसके दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की राह में ये कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में संपूर्ण महिला उप डाकघर को आरंभ किया गया है। इस डाकघर में महिलाएं ही कार्य करेंगी। जिसमें एक उप डाकपाल व एक डाककर्मी रहेंगी। भविष्य में यहां आधार सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसमें भी महिला कर्मी की ही नियुक्ति की जाएगी। प्रवर अधीक्षक ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर 15 सुकन्या खाते और 10 बचत खाते खोले गए हैं।