23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / रात में कब्रिस्तान से आ रही थीं अजीब आवाज़ें, सुबह खुदी मिली महिलाओं की कब्रें

रात में कब्रिस्तान से आ रही थीं अजीब आवाज़ें, सुबह खुदी मिली महिलाओं की कब्रें

sensational incident: एमपी के खंडवा में दो कब्रिस्तानों में 6 कब्रें खोदने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कब्रों से इत्र, गुलाबजल और टॉर्च बरामद किए गए है। तंत्र-मंत्र अनुष्ठान की आशंका लगाई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 21 May 2025, 3:03 PM IST

sensational incident of digging 6 graves in two graveyards has come to light in Khandwa mp news

sensational incident: खंडवा नगर में आसपास के कब्रिस्तान में कब्रें खोदने की सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। शहर के बड़ा कब्रिस्तान पर एक ही रात में तीन महिलाओं की कब्रें खोद दी गई। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर सिहाड़ा गांव में भी दो पुरुषों व एक महिला की कब्रें खोदने का मामला सामने आया है। कब्र के पास इत्र, गुलाबजल की खाली बोतलें व टॉर्च मिली हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के लिए कब्रें खोदी गई हैं। कब्रों में दफनाए गए शवों के पैर के नाखून निकालने की भी आशंका है।

मंगलवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा कब्रिस्तान में तीन महिलाओं की कब्रें किसी ने खोद दी हैं। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे और कोतवाली थाना इंचार्ज अशोक सिंह चौहान अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों व परिवार के लोगों ने उन्हें घटना के बारे में बताया। पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर तीनों कब्रों को देखा। पुलिस ने दरगाह के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के लिए डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े- गजब हो गया! 20 लाख कर्ज चुकाने सरपंच ने गांव ही बेच दिया, 100 रुपए के स्टाम्प पर हुई डील

दुआ करने आया तो खुली थी मां की कब्र

मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शुक्रवार को मां की मौत हुई थी। उन्हें बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था। यह मंगलवार को मां की कब्र पर दुआ करने आया था। यहां देखा तो मां की कब्र पैर की तरफ से खुदी हुई थी। चटाई बाहर थी और फर्शी भी निकली हुई थी। पहले लगा कि किसी जानवर ने कर दी होगी, लेकिन दो अन्य परिवार के लोग भी आए, जिनकी मां की कब्र इसी तरह से किसी ने खोद दी थी। वह भी पैरों की तरफ से ही खोदी गई थी।

कब्रें नई, तांत्रिक क्रिया की आशंका

कब्रिस्तान कमेटी के कोषाध्यक्ष ने बताया कि कब्रिस्तान में कर्बे खोदने का काम करने वाले अब्दुल रहमान का फोन आया कि कुछ कब्रें ऐसी हैं जो कुछ दिन पहले की हैं। ये तीन कब्रें खुली हुई हैं। तांत्रिक क्रिया की आशंका है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को बताया।

यह भी पढ़े- 3000 करोड़ की सिंचाई योजना किसानों के लिए बनी मुसीबत, ये है इसका कारण

एक कब्र के निकट मिले इत्र, टॉर्च और गुलाबजल

सिहाड़ा में भी कब्रिस्तान के अंदर तीन कब्रें खोदी गई हैं। शहर की तरह यहां भी कब्रें पैरों की तरफ से ही खोदी गई हैं। यहां एक कब के पास टॉर्च, इत्र व गुलाबजल की खाली बोतल मिली है। थाने में शिकायत कर कब्रें खोदने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली और मोघट थाना क्षेत्र के दो कब्रिस्तानों में छह कब्रें खोदकर छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। जिसमें चार महिलाओं व दो पुरुषों की कब्रें हैं। इनके शव दफनाए हुए अधिक समय नहीं हुआ है, यह बात परिवार ने बताई है। दोनों क्षेत्रों में हुई घटना में केस दर्ज कर जाँच की जा रही है।- अभिनव बारंगे, नगर पुलिस अधीक्षक