
MP News : 8 साल पहले हत्या कर फरार हुए इनामी आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया है। हाई प्रोफाइल आरोपी गुहावटी में अपने भाई की कंट्रक्शन कंपनी में ही सुरपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उसका पता लगाया और 5 दिन रैकी करने के बाद असम पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, किल्लौद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरमलाय में हनुमान पिता गोपाल विश्नोई निवासी मंडी आदमपुर, जिला हिसार हरियाणा से आकर एग्रीमेंट पर खेत लेकर खेती कर रहा था। खेत में गड्ढे करने के लिए रसगढ़ राजस्थान के निवासी साजिद और उसका भतीजा सहरून जेसीबी लेकर आए थे। 22 फरवरी 2017 को विश्नोई का जेसीबी चलाने की बात पर साजिद से विवाद हुआ, उसने देशी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद से ही आरोपी फरार था। उसके खिलाफ हरसूद कोर्ट से स्थाई वारंट भी जारी हुआ था और एसपी द्वारा 15 हजार का इनाम भी घोषित था।
एसपी मनोज कुमार राय ने इस प्रकरण पर विशेष टीम गठित की। आरोपी की पत्नी हरियाणा के हिसार में ही रह रही है और बेटा व बेटी आस्ट्रेलिया में हैं। पुलिस ने आरोपी के पत्नी के खाते पर नजर रखी। खाते में गुहावटी के बैंक से पैसा जमा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पकड़ लिया।
आरोपी के भाई की कंट्रक्शन कंपनी है, वह गुहावटी में बन रहे एअरपोर्ट निर्माण का कार्य कर रही है। आरोपी वहीं पर सुपरवाइजर बनकर अपने आप को छुपाए था। हत्या के बाद आरोपी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में भी फरारी काटी है। वो हमेशा हवाई सफर ही करता था। पुलिस की विशेष टीम को उसकी लोकेशन मिलते ही टीम गुहावटी पहुंची। गुहावटी में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा लाई है।
Updated on:
06 Sept 2024 10:33 am
Published on:
06 Sept 2024 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
