scriptपानी के बीच तिरंगे को सलामी : युवाओं ने अनोखो ढंग से नदी में फहराया राष्ट्रध्वज, वीडियो हुआ वायरल | youth hoisted tricolour in unique way in river video went viral | Patrika News
खंडवा

पानी के बीच तिरंगे को सलामी : युवाओं ने अनोखो ढंग से नदी में फहराया राष्ट्रध्वज, वीडियो हुआ वायरल

तैराकी करने वाले युवाओं के इस ग्रुप ने आजादी का जश्न मनाने के लिए नदी में तैरते हुए तिरंगा फहराया। युवाओं के इस अनोखों अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

खंडवाAug 13, 2022 / 01:20 pm

Faiz

News

पानी के बीच तिरंगे को सलामी : युवाओं ने अनोखो ढंग से नदी में फहराया राष्ट्रध्वज, वीडियो हुआ वायरल

खंडवा. देशभर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव दूमदाम से मनाया जा रहा है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को साकार बनाते हुए मध्य प्रदेश के खंडवा में तैराकी का शौक रखने वाले युवाओं ने इस अभियान को अलग ढंग से मनाया है। तैराकी करने वाले युवाओं के इस ग्रुप ने आजादी का जश्न मनाने के लिए नदी में तैरते हुए तिरंगा फहराया। यही नहीं तैराकी करते हुए बीच नदी में भारत माता के जयकारे भी लगाए। युवाओं के इस अनोखों अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। यूजर इस समूह की तारीफें कर रहे हैं।


आजादी का 75वां वर्ष देशवासियों के लिए बेहद खास बनता जा रहा है। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच खंडवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में खंडवा के नागचुन तालाब और अबना नदी पर एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देखकर हर कोई झूम उठेगा।वीडियो में उन्होंने बीच पानी में तिरंगे झंडे को फहराया और सलामी दी। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग लहरों के राजा ग्रुप के सदस्य है। जिन्होंने ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनते हुए अनोखे अंदाज में इसे खास बनाया।

https://youtu.be/c4zPgmQSurs

लहरों के राजा ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि, लहरों के राजा तैराकी दल के हम 30- 40 सदस्य हैं। जो रोजाना तैराकी कर कुद को स्वस्थ रखने के साथ साथ दूसरों को स्वस्थ रहने का संदेश देते हैं। ग्रुप अन्य युवाओं को बी स्वस्थ रहने का गुर यानी तैराकी सिखाते हैं। ग्रुप के सदस्यों ने इस बार आजादी का 75वां अमृत महोत्सव खास अंदाज में मनाया है।

 

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8clcdh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो