
CM Mohan Yadav announce to upgrade Bediya Mirchi Mandi (फोटो सोर्स- मोहन यादव एक्स हैंडल)
MP News: मौसम में आई खराबी के कारण सीएम मोहन यादव का शेड्यूल बदला और वह हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। मंच पर जनप्रतिनिधियों ने निमाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। सीएम ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन के क्षेत्र में हुए कई कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा- किसी को मिर्ची लगे तो लगे बेड़िया की मिर्ची मंडी एशिया की नंबर दो मंडी है, इसे अपग्रेड करेंगे। यहां 65 करोड़ के विकास कार्य कराएंगे। (upgrade Bediya Mirchi Mandi)
मुख्यमंत्री यहां विश्व सिकलसेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 266 करोड़ के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र, अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ बांटे।
कार्यकम खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला, राजकुमार मेव, बालकृष्ण पाटीदार, छाया मोरे, जिला भाजपा अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनु बाई तंवर, उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, जितेन्द्र सुराणा, रामेश्वर सिनगुने, संजय मुछाला, बलीराम पटेल, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी धर्मराज मीणा मौजूद थे।
यह भी पढ़े- मिल गई मंजूरी… 45 मीटर तक चौड़ी होंगी सड़कें
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा- क्षेत्र के खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 5 करोड़ का पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 6 करोड़ के पुल बनाएंगे। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बेड़िया एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक में उन्नयन किया जाएगा। बड़वाह में 100 बेड का अस्पताल बनाएंगे। मुयमंत्री ने यहां एक पेड़ मां के नाम के तहत आम का पौधा लगाया।
मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा-कांग्रेस कहती है हमने मांग की, तब मूंग खरीदी शुरु हुई। अरे बाबू! यह मूंग और मूंग की दाल। तुहारे काकाजी ने भी देखा था, खेत में तीसरी फसल का जमाना। अपने बाप-दादाओं के पाप की माफी मांग लो। यह कांग्रेस का ही पाप था, दो फसल तो छोड़ो एक फसल के लाले पड़ते थे। उन्होंने राह-वीर योजना पर कहा- यदि कोई व्यक्ति सडक दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाता है. उसे 25 हजार रुपए का इनाम सरकार देगी।
सीएम ने कहा- कांग्रेस किस मुंह से जनता को कहती है कि भरोसा करो। अरे हमने 55 साल भरोसा किया, मगर तुमने कई पीढ़ियां बर्बाद कर दी। विकास नहीं हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में आज जो आनंद दिख रहा है वह भाजपा के कारण है। वर्ष 2003 के पहले बिजली चलाने के लिए किसान जद्दोजहद करते थे। इनवर्टर चलाने के लिए डीजल की जुगाड़ में डिब्बा लेकर घुमते थे। आज गांव में चौबीस घंटे, खेतों में आठ घंटे बिजली मिल रही है। प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए प्रतिमाह थी, आज 1.52 लाख हुई है।
Updated on:
20 Jun 2025 03:59 pm
Published on:
20 Jun 2025 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
