16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: अब की बार आर या पार! मांगें पूरी नहीं हुई तो… किसान करेंगे आंदोलन

CG News: तीन विकासखंड के 500 से ज्यादा किसान धरने में शामिल होंगे। एसडीएम से मिलकर जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अन्नदाताओं को कंपनी और विक्रेता ने ठगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 23 Nov 2024, 4:50 PM IST

CG News

CG News: किसान एसडीएम से मिले डीएम से मिले विधायक से भी मिले क़ृषि विभाग से अधिकारीयों की टीम मौके पर जाकर जांच भी पर रिपोर्ट का अबतक कोई अता पता ही नहीं है। इधर किसानों की फसल बर्बादी के साथ-साथ केसीसी की चिंता सता रहीं है क्योंकि किसान किसानी के लिए केसीसी लेते हैं।

CG News: किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

धान लेम्पस में देकर उस लोन की राशि को अदा करते हैं पर यहां अब धान तो हुआ नहीं फिर लोन की राशि कहां से पटाएंगे। किसान लगातार तीन महीने से बीज दुकान संचालक, शासकीय कार्यालय, नेतागण के चक्कर काट रहें हैं पर मिल रहा है तो सिर्फ आश्वासन।

किसानों की माने तो उन्हें आखिर कब तक घूमना पड़ेगा की सवाल लेकर अब किसान उग्र होते नजर आ रहें हैं और शुक्रवार दोपहर को एसडीएम कार्यालय पहुंच 500 से अधिक संख्या में पीड़ित किसानों के साथ धरना देने संबंधी ज्ञापन दिया। अच्छी उपज होने की बात कहते हुए धान बीज का विक्रय करने वाली कंपनी और विक्रेता के विरोध में अब किसान आ गए हैं। वह सोमवार को कंपनी और विक्रेता के खिलाफ में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम थामेंगे बीजेपी का दामन, इस दिन ले सकते हैं सदस्यता

एक दिवसीय धरना दे रहे हैं किसान

दरअसल माकड़ी विकासखंड के अंतर्गत रांधना व अन्य इलाके के किसानों ने रांधना स्थित शंकर कृषि केंद्र से विगरबायोटेक कंपनी की चंचल वेरायटी की धान बेचा बीज दुकान के संचालक से खरीदी थी। किसानों को इस बीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। संचालक द्वारा अच्छी क्वालिटी की धान है। उपज अन्य धान से अच्छी होगी कहकर बेची गयी, जिससे क्षेत्र क़े किसानों ने बढ़ चढ़कर खरीदा और रोपा भी परंतु धान में बाली नहीं आने से किसान परेशान हो गए।

शिकायत लेकर शंकर क़ृषि केंद्र के संचालक से मिले पर उन्होंने अपना हाथ यह कहते हुए खींच लिया था कि मेरी क्या गलती है बीज मेरे घर मे नहीं बना है आप लोग कंपनी के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।
पीड़ित किसानों से बताया कि अभी तो सिर्फ एक दिवसीय धरना दे रहें हैं।

केसीसी की राशि माफ किए जाने की मांग

CG News: मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और तब भी मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठेंगे। हमारी मांग सिर्फ यही है ठगे गए किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाए। केसीसी की राशि माफ किया जाए।

शंकर क़ृषि केंद्र को सील कर संचालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये व लायसेंस रद्द हो। बीज निर्माता कंपनी विगरबायोटेक को प्रतिबंधित की जाये ताकि भविष्य मे ऐसी घटना की पुनरावृति न हो और भी किसान ठगी के शिकार न हों।