17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटी रह गई सभी की आंखें जब देखा प्रेमी जोड़ा सहित 4 लाशें, मंजर देख कांप उठेगा रूह…

- ब्लाक के अलग-अलग जगहों में 4 की थम गई सांसें, मृतकों में एक महिला सहित 3 पुरूष हैं शामिल, केशकाल क्षेत्र का मामला।

2 min read
Google source verification
युवक को तीन बच्चों की मां से हुआ प्रेम, फिर उठाया खौफनाक कदम, इलाके से मिली 4 लाशें

युवक को तीन बच्चों की मां से हुआ प्रेम, फिर उठाया खौफनाक कदम, इलाके से मिली 4 लाशें

युवक को तीन बच्चों की मां से हुआ प्रेम, फिर उठाया खौफनाक कदम, इलाके से मिली 4 लाशें

केशकाल. मंगलवार का दिन केशकाल के लिए घटनाओं से भरा दिन रहा। जहां अलग-अलग गांव मे फांसी से तीन पुरूष व एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना से केशकाल पुलिस पूरा दिन क्षेत्र में चारों ओर दौड़ती नजर आई। घटना की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि पहली घटना केशकाल घाट के नीचे ग्राम चिपरेल की है जहां प्रेमी जोड़ा ने आम के पेड़ के डंगाल में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या किया। दोनो डेढ़ माह से फरार चल रहे थे।

Read More : ड्यूटी से थके-हारे अफसर कर रहे थे आराम, फिर सामने आई ऐसी खबर सुनकर रह गए सन्न...

युवक को हो गया था तीन बच्चों की मां से प्रेम
ग्राम हरवेल निवासी सुरेश वट्टी उम्र 20 वर्षीय को चिपरेल निवासी महिला सगाबाई यादव पति सुकमन यादव ग्राम चिपरेल तीन बच्चे की मां से प्रेम हो गया था। परिवार वाले कई दफे दोनों को मिलने व बात करने से मना किया लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया था कि महिला अपने तीनों बच्चों को छोड़ लगभग डेढ़ माह से गांव से भाग गई थी। सोमवार शाम को ग्राम चिपरेल से एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर दोनों प्रेमी जोड़ों के फांसी पर लटके हुए ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने परिवार वालों को दी। जिसके बाद उन्होंने केशकाल थाना पहुंच घटना की जानकारी दिए। मौके पर पहुंच पुलिस दोनों को पेड़ से नीचे उतार कर मर्ग कायम कर दोनों शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिए। इधर पुलिस ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर रही।

Read More : नींद से उठाकर महिला को निकाला घर से बाहर, फिर कर बैठा यह गुनाह, पढ़ें खबर...

पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने लगा ली फांसी
वहीं दूसरी घटना केशकाल क्षेत्र के ग्राम आड़ेंगा बासनपूरी की है। जहां पत्नी से झगड़ा कर घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या किए। मिली जानकारी के अनुसार आड़ेंगा निवासी विष्णुराम कोर्राम पिता सुनाराम उम्र 42 वर्ष का प्रतिदिन शराब को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता था। बीती रात भी पत्नी के साथ विवाद किया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह परिजनों के द्वारा बार बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी विष्णु के नहीं उठाने से दरवाजा तोड़ कर देखे तो विष्णु कमरे के मयार में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना केशकाल पुलिस को दी। पुलिस ने जहां घटनास्थल पहुंच मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Read More : पैदल घर जा रही महिला पर टूट पड़ा रफ्तार का कहर, डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर...

NH किनारे अज्ञात युवक का पेड़ पर लटकता मिला लाश
केशकाल से 5 किमी दूर जगदलपुर मार्ग में सिंगनपुर गुलबा पारा के पास रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति को पेड़ में फांसी पर लटके देख प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल केशकाल पुलिस को जानकारी दी। सड़क किनारे घटना को देख राहगीरों की भीड़ हो गई। लोगो मे चर्चा थी कि फांसी को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने उस अज्ञात व्यक्ति को मार कर दोनों हाथों को बांध कर लटकाया हो। केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच अज्ञात व्यक्ति के शव को पेड़ से नीचे उतारे व मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी। पुलिस पतासाजी में युवक की पहचान अमीर मण्डावी उम्र 28 वर्ष ग्राम नेवता से सोमवार की शाम को खाना खाकर बिना बताए निकल गया था। जिसके बाद मंगलवार को युवक फांसी पर लटका मिला।