13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं ने एएसपी से कहा हाथापाई हुई, थानेदार ने बना दिया छेडख़ानी का केस

- एएसपी से की शिकायत - पुलिस ने दिया जांच का भरोसा
less than 1 minute read
Google source verification
महिलाओं ने एएसपी से कहा हाथापाई हुई, थानेदार ने बना दिया छेडख़ानी का केस

महिलाओं ने एएसपी से कहा हाथापाई हुई, थानेदार ने बना दिया छेडख़ानी का केस

कोरबा. गोपालपुर की महिलाओं ने दर्री थानेदार पर आदिवासी युवक के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। गुरु़वार को ग्राम गोपालपुर से बड़ी संख्या में महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उन्होंने एएसपी जय प्रकाश बढ़ई से मुलाकात की। बताया कि २२ अक्टूबर को दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में दशहरा उत्सव व जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दर्री थानेदार अनिल अग्रवाल व गांव में रहने वाले दीपक कंवर के साथ हाथापाई हुई थी, लेकिन थानेदार ने दूसरा प्रकरण बना दिया। महिला सिपाही से छेडख़ानी की झूठी रिपोर्ट दीपक के खिलाफ लिखवा दी। दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Read More : चौथिया बारात से लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 12 ग्रामीण घायल

महिलाओं का दावा है कि दीपक अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर कार्यक्रम में पहुंची था। दीपक एक दरी भी रखा हुआ था। इसे बिछाकर दीपक अपनी पत्नी को बैठाना चाहता था। दरी को लेकर महिला सिपाहियों के साथ छीना झपटी हुई। दीपक बीच बचाव करने पहुंचा। इस प्रकरण को पुलिस ने छेडख़ानी में बदल दिया। दीपक के खिलाफ केस किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार व दर्री पुलिस की शिकायत करने १५ से २० महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची थी।

गोपालपुर की महिलाओं ने युवक को झूठे मामले में फंसाने की शिकायत की है। इसकी जांच कर कार्रवाई होगी- जय प्रकाश बढ़ई
एएसपी, कोरबा