पाली तानाखार में भाजपा से प्रत्याशी रामदयाल उइके द्वारा इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। किसी मुन्ना दास ग्राम बतरा द्वारा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए एसडीएम से अनुमति ली गई थी। रामविलास नाम के व्यक्ति की गम्मत पार्टी है। रविवार को उडऩदस्ता टीम को सूचना मिली की ग्राम पोंड़ी में गम्मत का आयोजन किया गया है। टीम ने दबिश दी, जहां पर अस्थायी मंच बनाया गया था, उसी पर भाजपा के दो बैनर लगे हुए थे। वहीं आयोजन स्थल पर भाजपा के कई झंडे भी लगे थे, नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा व टीम ने इन सभी समानों को जब्त कर लिया। कार्यक्रम को रोकवा दिया गया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके मौजूद नहीं थे, लेकिन भाजपा के बैनर व झंडे देखकर इसकी संंभावना जताई जा रही है कि पार्टी द्वारा ही इसका आयोजन किया गया होगा।