यह नक्शा जेएएस सेटेलाइट के माध्यम से तैयार किया गया है। इसमें पूरे शहर को लिया गया। सेटेलाइट के माध्यम से आवासीय, व्यवसायिक, उद्योग सहित अन्य पहलुओं को देखा गया। उसके बाद इसमें जरूरत के आधार पर जोड़ा गया है। आवासीय, व्यवसायिक, सड़क परिवहन, औद्योगिक, पानी, वन, गोकुलनगर, कृषि सहित तमाम पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। इसके नक्शे के अवलोकन के लिए विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है।