24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा

Korba News: जंगल में आराम फरमाते दिखे नन्हें एलीफेंट, 52 हाथियों का झुंड कर रहा है विचरण, देखें VIDEO

Korba News: हाथियों की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। कटघोरा वनमंडल जो कि अब धीरे-धीरे हाथियों का स्थाई रहवास बन चुका है, यहां फिलहाल 52 हाथियों का दल अलग-अलग समूह में विचरण कर रहा है।

Google source verification

Korba News: हाथियों की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। कटघोरा वनमंडल जो कि अब धीरे-धीरे हाथियों का स्थाई रहवास बन चुका है, यहां फिलहाल 52 हाथियों का दल अलग-अलग समूह में विचरण कर रहा है।

वन विभाग कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल में इस समय 52 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों का यह दल इस समय और खास इसलिए भी है क्योंकि इस दल में लगभग 14 बेबी एलिफेंट शामिल हैं, इनकी उम्र अलग-अलग है। हाथी भोजन और पानी की तलाश में लगातार जंगल में विचरण करते हैं। हाथियों का दल जहां-जहां से भी जाते हैं, जंगलों को और घना और विस्तार देते हुए जाते हैं। वन विशेषज्ञों के अनुसार हाथी जहां भी रहते हैं, वहां के वन बेहद समृद्ध हैं। इन्हें विचरण करने के लिए भी बड़े वनों की आवश्यकता होती है, जो कि फिलहाल कोरबा में मौजूद है।

वर्तमान में जब हाथियों के दल में बेबी एलिफेंट अधिक संख्या में शामिल है, तब वह अधिक आक्रामक भी हो जाते हैं। हाथी अपने परिवार के नन्हें सदस्यों की सुरक्षा को लेकर बेहद सजग रहते हैं, इसलिए कई बार वह बेहद आक्रामक भी प्रतीत होते हैं। हालांकि हाथी हमला तभी करते हैं, जब उन्हें खुद पर खतरा महसूस होता है। हाथियों की गिनती सबसे समझदार और सामाजिक जानवरों में होती है। जंगलों को बचाए रखने के लिए वह पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।