कोरबा. धान की फसल देखने पहुंचे ग्रामीण पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। सिर से मांस को नोंच लिया। ग्रामीण बेहोश होकर खेत में गिर गया। इसके बाद उसे मरा समझकर भालू छोड़ गए। होश आने पर घायल ग्रामीण करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। उसे निजी गाड़ी में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर ग्रामीण को सिम्स रेफर किया गया है।