प्रदेश सरकार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सुधार की दिशा में सरकार ने बेहतर कार्य किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, ज्योतिनंद दुबे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पार्टी के कोषाध्यक्ष विकास महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मीडिया से चर्चा के बाद पार्टी के नेता करतला में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने चले गए।