किसी ने इसे भूकंप समझा तो किसी ने पाली के आसपास भविष्य में खुलने वाले कोयला खदान की टेस्टिंग। जबकि यह ओएनजीसी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की खोज के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया का एक चरण था। जिसमें पाली के आसपास के क्षेत्र में लगभग 75 से 100 फीट की गहराई में ड्रिल कर बारूद भरने के बाद वहां ब्लास्टिंग किया गया। जिसके कारण तेज धमाके के साथ पाली के आसपास लगभग 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में इसकी गूंज सुनाई दी। हालांकि इस संबंध में मौके पर कोई बड़ा जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था केवल कुछ कर्मचारी कार्यरत रहे।