10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबा कर की हत्या

- उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 Apr 2018, 8:14 PM IST

शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबा कर की हत्या

कोरबा . शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने दूसरे भाई को फोन पर बताया कि उसने भाई को मार दिया है। आरोपी घर पर ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की रात उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा की है। जहां ग्राम पहंदा निवासी दुगे सिंह कंवर और शिव सिंह कंवर दोनों भाई हैं। दोनों के बीच आए दिन शराब पीने के बाद विवाद होता था। दोनों आदतन शराबी थे। चूंकि शिव सिंह कंवर की शादी हो चुकी थी। जबकी मृतक की नहीं हुई थी।

आरोपी शिव सिंह व उसकी पत्नी मृतक के इस तरह के हंगामे से परेशान थे। रविवार की रात लगभग 10 बजे शिव सिंह शराब के नशे में जब घर पहुंचा तब दुगे सिंह कंवर भी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। दोनों पति पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं समझा। उलटा और गाली-गलौज में उतर आया।

इसी बीच शिव सिंह ने आवेश में आकर दुगे सिंह कंवर की पैरे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद रात में गांव में हड़कंप मच गया। अधिक संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। जहां आरोपी शिव सिंह घटना को अंजाम देने के बाद घर पर ही बैठा रहा। पहले उसने अपने चांपा निवासी बड़े भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर परिजनों के मुताबिक आरोपी की पत्नी भी इसमें शामिल थी। जिसपर पुलिस जांच कर रही है।

Read More : किसी ने समझा भूकंप तो किसी ने कोयला खदान के लिए टेस्टिंग, पर ये था क्या जानने के लिए पढि़ए खबर...

शराब के नशे में हत्या के मामले में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शराब के नशे में हत्या की घटनाएं सामने आते रहीं हैं। करीब एक माह पहले ही लेमरु के लाम पहाड़ में युवक ने अपने ही परिवार की सदस्य को शराब के नशे में मौत के घाट उतार दिया था।