CG Crime News: कोरबा। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में चल रहा झगड़ा रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। बडे़ भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर पिता पुत्र को गिरफ्तार (Korba Crime News) कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।