सड़क हादसे में दो युवतियों के मारे जाने की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा हुआ था। आनन-फानन में परिवार के सदस्य कटघोरा पहुंचे जहां सरकारी अस्पताल की मर्च्यूरी में दोनों युवतियों के शव को रखा गया था। घटना से परिवार में मातम पसरा है। शाम होने के कारण शव पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए अंतिम संस्कार के लिए देह परिवार को सौंपा नहीं गया। बुधवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव सौंपा जाएगा। राजमार्ग पर बढ़ती घटनाओं ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है।