31 दिसंबर को कुश अपने मित्र सूरजपुर लंकापारा निवासी सौम्य अग्रवाल के साथ कार की टेस्ट ड्राइविंग के लिए देर शाम करंजी की ओर निकला था। रात करीब साढ़े 9 बजे जब दोनों लौट (Car accident) रहे थे, तभी बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर दतिमा से पहले पडऩे वाले रेलवे क्रॉसिंग जहां वर्तमान में ओवर ब्रिज निर्माण का काम चल रहा है, डायवर्सन मार्ग में सडक़ किनारे यूकेलिप्टस से उनकी कार टकरा गई थी।