1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Gang Rape Case: ‘मैं रात भर चिल्लाती रही..6 युवकों ने मिलकर महिला से किया रेप, बारी-बारी बुझाई प्यास फिर…

CG Gang Rape Case: कोरबा जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Jun 2024, 7:33 AM IST

CG Gang Rape Case

CG Gang Rape Case: कोरबा जिले में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे तड़पता हुआ छोड़कर वहां से फरार हो गए। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

बताया गया है कि 12 जून को एक युवक अपनी भाभी के घर चावल छोड़ने गया हुआ था। रात में भाभी के घर ही ठहरा हुआ था। रात लगभग 10.30 से 11 बजे के बीच बाहर से आए अजय खैरवार, गुड्डू, भागवत, संदीप सहित कुछ अन्य युवकों ने महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही युवक उसके घर में घुस गए और महिला के देवर से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। उसके मोबाइल फोन को युवकों ने छीन लिया। युवकों से बचने के लिए महिला का देवर घर से भाग गया। महिला घर में अकेली थी। यह देखकर युवकाें की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने महिला को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

CG Gang Rape Case: महिला ने घटना की जानकारी अगले दिन पुलिस को दी। आरोपियों का नाम और हुलिया भी बताया। पुलिस ने खोजबीन के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजेश कुमार गाड़ा 24 वर्ष, गुलशन गिदौरे, संदीप यादव 30 वर्ष, गुलशन नटराज 25 वर्ष, अजय खैरवार 22 वर्ष और गुडडू साहू उर्फ गुडुवा 20 वर्ष शामिल है। आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। इसमें युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करना स्वीकार किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां से कोरबा के एक कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: CG Rape Case: मैं तुमसे शादी करुंगा, मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, घरवाले हो गए थे राजी लेकिन…