CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई रिमझिम बारिश लोगों ने थोड़ी राहत दी है। तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों के भीतर मानसून के सक्रिय होने का अनुमान लगाया है। मंगलवार की सुबह से तेज धूप रही। धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन कर रहे। लोग घर में दुबके रहे पंखा, कूलर और एसी की ठंडी हवाओं का सहारा लिया।