CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक डांसर था और नरईबोध से भैसमा जा रहा था। इस बीच हादसा हुआ। बताया जाता है कि गेवरा बस्ती नरईबोध में रहने वाले लगभग 12 युवक एक चारपहिया वाहन में सवार होकर भैसमा में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे।