
केएन कॉलेज की प्राचार्य सहित प्रोफेसर व छात्रों ने लिया स्वच्छ राजनीति का संकल्प
कोरबा . स्वच्छ राजनीति से रिश्ता जोड़ो ,बनेंगे बदलाव के नायक चेंजमेकर्स अभियान के तहत केएन कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य सहित प्रोफेसर व छात्रों ने स्वच्छ राजनीति का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य केजे कौर ने कहा कि हो सकता है, पत्रिका के इस अभियान का असर तुरंत न दिखाई दे। लेकिन इसके परिणाम दूरगामी होंगे। लोगों व युवाओं में राजनैतिक चेतना जागृत करने का प्रयास बेदह सराहनीय है। छात्रों से मेरा आह्वान है कि वह बतौर वालंटियर इस अभियान से जुड़कर और लोगों को भी प्रेरित करें।
एनएसएस के जिला संगठक याईके तिवारी ने छात्रों से कहा कि राजनीति में दिलचस्पी लेने से ही राजनीति स्वच्छ होगी। आज के युवा ही कल के नेता होंगे। इसलिए युवाओं का राजनीति में सक्रिय रहते हुए बुरे प्रत्याशियों का त्याग करना चाहिए। पत्रिका का यह प्रयास इस दिशा में काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम में मौजूद केएन कॉलेज के ग्रंथपाल प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि जब से पत्रिका ने चेंजमेकर अभियान कि शुरूआत की है। पहले दिन से मैं इसे फॉलो कर रहा हूं। राजनीति के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने का प्रयास आज के समय की मांग है। युवाओं को ऐसा नहीं सोंचना चाहिए कि राजनीति गंदी है। सक्रीय रहकर वह इसमें भागीदारी निभा सकते हैं। छात्र मो.गुलाब रब्बानी, ललित प्रजापति, काजल व अनुपम ने भी अपने विचार व्यक्ति राजनीति में सक्रिय रहने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
आज अक्षय तृतीया पर अक्षय संकल्प
स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका समूह के राष्ट्रव्यापी महाअभियान में अक्षय तृतीया को जगह-जगह आयोजन करके स्वच्छ राजनीति से रिश्ता जोडऩे का सामूहिक संकल्प लिया गया। अच्छे लोगों को राजनीति से जोडऩे के लिए , उन्हें राजनीति में सक्रिय करने के लिए, राजनीति को स्वच्छ करने के लिए पत्रिका समूह ने चेंजमेकर बदलाव के नायक, सामाजिक महाअभियान चलाया है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह बैठकें की गईं।
इस अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं का वाचन किया गया। इसके बाद लोगों ने पत्रिका एप डाउनलोड कर चेंजमेकर व वालेंटियर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही स्वच्छ राजनीति से जुडऩे का संकल्प भी लिया। बैठक स्थल पर समाज के लोग राजनीति में स्वच्छता की जरूरत क्यों पड़ी ? विषय पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
लोगों ने ये तीन अक्षय संकल्प लिए
1.मैं स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर अन्य को भी प्रेरित करुंगा/ करुंगी।
2.मैं स्वच्छ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करुंगा/ करुंगी।
3. मैं अपराधिक अतीत वाले भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ कभी नहीं दूंगा / दूंगी।
Published on:
18 Apr 2018 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
