30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Crime : सूने घर से 3 लाख और सोना-चांदी उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Incidents of Theft: करीब तीन लाख नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर से चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र एमपीनगर में हुई। एमपीनगर में पत्नी के साथ राजकिशोर चौरसिया निवास करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Yogesh Mishra

•

Updated: 11 Dec 2023, 3:09 PM IST

korba_1.jpg

CG News: चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ही रात के लिए घर को सूना छोड़कर जाना बुजुर्ग दंपति पर भारी पड़ गया। सुबह जब वापस लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें: शक्कर कारखाना हादसा: वॉल्व सुधारने के दौरान चार मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

करीब तीन लाख नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर से चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र एमपीनगर में हुई। एमपीनगर में पत्नी के साथ राजकिशोर चौरसिया निवास करते हैं। शनिवार को दंपति अपने बेटे के घर किसी काम से गए थे। रात में लेट होेने पर वहीं सो गए। सुबह जब वह वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरों के भीतर रखे सभी अलमारी भी टूटी हुई थी। पूरा समान बिखरा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Rabies Virus: घर में घुसे लोमड़ी ने बुजुर्ग को काटा, हो गई मौत, दहशत में आए लोग

अलमारी में किसी काम के लिए रखे नगद तीन लाख रूपए, सोने की तीन अंगुठी, दो नथ समेत पायल की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। राजकिशोर ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड भी आई। डॉग स्क्वायड अटल आवास तक पहुंचने के बाद भटक गया। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।