12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा से तीन तो अन्य विधानसभा से एक-एक ने लिया नाम वापस, जानें किस प्रत्याशी को मिला क्या चिन्ह

- हमनाम वाले प्रत्याशी भी अब मैदान में उतर चुके हैं। ये वोटरों को कितना प्रभावित कर सकते हैं इसका गणित लगाने में पार्टी जुटे हुए हैं

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 05, 2018

कोरबा से तीन तो अन्य विधानसभा से एक-एक ने लिया नाम वापस, जानें किस प्रत्याशी को मिला क्या चिन्ह

कोरबा से तीन तो अन्य विधानसभा से एक-एक ने लिया नाम वापस, जानें किस प्रत्याशी को मिला क्या चिन्ह

कोरबा. कोरबा विधानसभा से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं रामपुर, कटघोरा और पाली तानाखार से भी 1-1 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। तस्वीर अब साफ हो चुकी है। कोरबा से 20, कटघोरा से 10, रामपुर से 7 और पाली तानाखार से 8 प्रत्याशियों के बीच अब मुकाबला होगा। सोमवार को नाम वापसी के दिन कोरबा से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसमें श्याम कुमार साहू, सोनू अग्रवाल व मानसिंह यादव का नाम शामिल है। सोनू अग्रवाल आप प्रत्याशी अनुप अग्रवाल की पत्नी हैं। इसी तरह पाली तानाखार से गोंगपा के प्रत्याशी हीरासिंह मरकाम के पुत्र तुलेश्वर मरकाम ने अपना नाम वापस लिया। वहीं कटघोरा से शैलेन्द्र दास महंत ने अपना नाम वापस लिया है। रामपुर से गूंजलाल राठिया ने अपना नाम वापस लिया। इस प्रकार कुल ६ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। चारों विधानसभा में कुल 45 प्रत्याशियों मेंं जनता अपना जननेता चुनेगी।

अड़े रहे हमनाम, नहीं लिया नाम वापस
हमनाम वाले तीनों ही प्रत्याशियों पर सबकी नजरें टिकी रही। कोरबा से विकास कुमार महतो, लखनलाल देवांगन व कटघोरा से पुरुषोत्तम सिंह कंवर को लेकर दिनभर अटकलें लगाई जाती रही, लेकिन दोपहर तीन बजे इनमें से एक भी प्रत्याशी नाम वापस लेने नहीं पहुंचा। हमनाम वाले प्रत्याशी भी अब मैदान में उतर चुके हैं। ये वोटरों को कितना प्रभावित कर सकते हैं इसका गणित लगाने में पार्टी जुटे हुए हैं।

45 में से सिर्फ दो महिला प्रत्याशी, एक कटघोरा तो एक पाली से
चारों विधानसभा में कुल 45 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशी सिर्फ दो ही हैं। एक कटघोरा से भारत भूमि पार्टी से माधुरी कैवत्र्य व पाली तानाखार से जिला पंचायत सदस्य किरण कुजूर मैदान में उतर चुकीं हैं। इन दोनेां का मुकाबला अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के धुरंधरों के बीच टक्कर देंगी। खासकर कांग्रेस की बागी के्रसेन्सिया कुजूर पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Read More : सांसद बंशीलाल नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अपने निर्णय से पार्टी हाईकमान को कराया अवगत

कोरबा में दो-दो इवीएम, तो तीन जगह एक इवीएम लगाया जाएगा
कोरबा विधानसभा में 20 प्रत्याशी और एक नोटा होने की वजह से अब हर बूथ में दो-दो इवीएम मशीन लगाई जाएगी। एक मशीन में अधिकतम १६ प्रत्याशियों का नाम हो सकता है। एक से लेकर १६ प्रत्याशियों का एक इवीएम मशीन में तो दूसरे में 17 से लेकर 20 व आखिरी में नोटा का विकल्प होगा। वहीं कोरबा रामपुर, पाली तानाखार व कटघोरा में प्रत्याशी १६ से कम होने की वजह से एक मशीन ही लगाया जाएगा।

कोरबा
जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस- पंजा
विकास कुमार महतो एनसीपी -घड़ी
विकास महतो भाजपा- कमल
अनुप अग्र्रवाल आप -झाड़ू
धनसाय मधुकर सीजी विकास गंगा -डीजल पम्प
धर्मेन्द्र सिंह धु्रव अम्बेडकराइट पार्टी -कोट
मधुर राबर्ट रा. गोड़वाना पार्टी -ट्रेक्टर चलाता किसान
रामसिंह अग्रवाल छजकां -हल चलाता किसान
लखनलाल देवांगन सपा -साइकिल
अमरनाथ अग्रवाल निर्दलीय -नारियल पेड़
डूडेन खंाड निर्दलीय- एसी
पवन महंत निर्दलीय -अलमारी
रज्जाक अली निर्दलीय -ब्लैक बोर्ड
राजेश पांडेय निर्दलीय -कांच का गिलास
रामचरण पटेल निर्दलीय -बाल्टी
रामलाल सूर्यवंशी निर्दलीय -आटो रिक्शा
विशाल केलकर निर्दलीय -चाभी
शत्रुघन साहू निर्दलीय- डिस एंटीना
शेरे हक निर्दलीय -बेबी वॉकर
सुशील विश्वकर्मा निर्दलीय -सीटी

कटघोरा
पुरुषोत्तम कंवर कांग्रेस -पंजा
लखनलाल देवांगन भाजपा -कमल
सपूरन कुलदीप माकपा -हसिया
गोविंद सिंह राजपूत छजकां -हल चलाता किसान
चंद्रकांत डिक्सेना आप -झाड़ू
दिलीप सिंह कंवर अम्बेडकराइट पार्टी -कोट
पुरुषोत्तम सिंह कंवर जनता कांग्रेस -रेडियो
माधुरी कैवत्र्य भारत भूमि पार्टी -हीरा
ललित मानिकपुरी गोंगपा -आरी
भारत लाल श्रोते निर्दलीय -अलमारी

रामपुर
ननकीराम कंवर भाजपा -कमल
श्यामलाल कंवर कांग्रेस -हाथ
चन्द्रभूषण कंवर अम्बेडकराइट पार्टी- कोट
दिलीप सिंह कंवर अधिकार विकास पार्टी -फ्रीज
फूलसिंह राठिया छजकां -हल चलाता किसान
तुलसीराम खैरवार निर्दलीय- बाल्टी
रामदयाल उरांव निर्दलीय -एसी

पाली तानाखार
उइके रामदयाल भाजपा -कमल
तपेश्वर सिंह मरावी बीएसपी -हाथी
मोहित राम कांग्रेस -पंजा
अलवन सिंह अम्बेडकराइट पार्टी -कोट
एलएस उदय राष्ट्रीय गोड़वाना -ट्रैक्टर
सुखंनदन सिंह आप -झाडू
हीरासिंह मरकाम गोंगपा -आरी
क्रिस्टीना कुजूर निर्दलीय -नारियल पेड़