आयोग ने पैरा मिलिट्री फोर्स की २९ कंपनियां कोरबा भेजी है। इसमें करीब तीन हजार जवान शामिल हैं। कंपनियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स सहित अन्य अद्र्ध सैनिक बलों के जवान कोरबा पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को अद्र्ध सैनिक बलों की टुकड़ी कोरबा पहुंची। जवानों को इंदिरा स्टेडियम, एसईसीएल के सीनियर क्लब, सीएसईबी के क्लब आदि स्थानों पर ठहराया गया है।