कोरबा और सीपत संयंत्र को कोयले की आपूर्ति साउथ ईस्टर्न कोल फिल्ड की गेवरा और दीपका की खान से रेल मार्ग के जरिए की जाती है। करीब पांच छह माह से एनटीपीसी को मांग के अनुसार एसईसीएल कोयला आपूर्ति नहीं कर सका है। इससे एनटीपीसी में कोयले का स्टॉक खत्म हो गया है। दोनों यूनिट क्रिटिकल कंडिशन में हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि गेवरा दीपका से रोज होने वाली कोयले की आपूर्ति पर बिजली का उत्पादन निर्भर है। खामी को दूर करने कोल इंडिया चेयरमैन व एनटीपीसी सीएमडी गेवरा, दीपका और कुसमुंडा पहुंचे थे।