
आज देर शाम तक कोयला कर्मियों को मिल सकती है ये खुशखबरी, पढि़ए पूरी खबर...
कोरबा. कोयला कामगारों के बोनस पर मंगलवार को देर शाम तक निर्णय के असार हैं। एक अक्टूबर को दिल्ली में कोल इंडिया के स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक होने जा रही है। श्रमिक नेताओं का कहना है कि बैठक में बोनस पर चर्चा भी होने की संभावना है। इस बैठक पर कोयला कर्मचारियों की नजर है।
Read More: बिलासपुर- अंबिकापुर राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजों के जमाने का मुनगाडीह पुल बहा, राजधानी से सरगुजा संभाग का सम्पर्क टूटा
बोनस पर बैठक सितंबर के पहले पखवाड़े में होनी थी। कोयला उद्योग में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी के बाद श्रमिक संगठन हड़ताल पर चले गए थे। बोनस पर आयोजित बैठक नहीं हो सकी थी। पिछले साल कोयला कामगारों को 65 हजार 500 बोनस भुगतान कोल इंडिया ने किया था। इस साल इसमें तीन से पांच हजार रुपए तक बढ़ोत्तरी की संभावनाा है। कोरबा जिले की अलग-अलग कोयला खदानों में लगभग 14 हजार कोयला कामगार नियोजित हैं।
Read More: Korba News
Published on:
01 Oct 2019 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
