17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्लास से बाहर जा रहे अधिकारियों से जब छात्राओं ने पूछा, हू आर यू…सुनते ही कलेक्टर के थम गए कदम, फिर अंग्रेजी में खूब चला वार्तालाप

- कलेक्टर ने छात्राओं से नि:शुल्क गणवेश मिलने, मध्यान्ह भोजन में खाने की गुणवत्ता से लेकर स्कूल के शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके तक की जानकारी ली।

2 min read
Google source verification
क्लास से बाहर जा रहे अधिकारियों से जब छात्राओं ने पूछा, हू आर यू...सुनते ही कलेक्टर के थम गए कदम, फिर अंग्रेजी में खूब चला वार्तालाप

क्लास से बाहर जा रहे अधिकारियों से जब छात्राओं ने पूछा, हू आर यू...सुनते ही कलेक्टर के थम गए कदम, फिर अंग्रेजी में हुआ वार्तालाप

कोरबा. हलो सर,.. हू आर यू ... वाय आर यू कमिंग हियर जैसे अंग्रेजी के प्रश्न कक्षा आठवीं की छात्राओं ने कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक और पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव से बेझिझक पूछे। यह छात्राएं दूरस्थ वनांचल पसान क्षेत्र के बैरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की हैं। दरअसल मंगलवार को कलेक्टर एवं एसपी इस स्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे इसी दौरान इन अधिकारियों ने कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से बात की। दोनों अधिकारी तब अचंभित रह गये जब इस वनांचल क्षेत्र के स्कूल की छात्राओं ने अंग्रेजी में गुड आफ्टर नून सर कहते हुए दोनों का स्वागत किया। कलेक्टर ने छात्राओं से उनके नाम, पिता का नाम जैसी औपचारिक बातें भी की और स्कूल की पढ़ाई के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने छात्राओं से नि:शुल्क गणवेश मिलने, मध्यान्ह भोजन में खाने की गुणवत्ता से लेकर स्कूल के शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके तक की जानकारी ली।

छात्राओं ने दिए जवाब
छात्राओं ने कलेक्टर जैसे बड़े अधिकारी के प्रश्नों का पूरी संजीदगी से सही-सही उत्तर दिया। छात्रा कुमारी उषा ने कलेक्टर से पूछा हाउ केन वी विकेम कलेक्टर सर... (हम भी कलेक्टर कैसे बन सकते हैं सर ) उषा के प्रश्न के उत्तर में कलेक्टर ने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढऩे और कड़ी मेहनत करने का मंत्र बताया। उन्होंने सभी छात्राओं को अंग्रेजी में बात करने से मिली खुशी भी जाहिर की और कहा कि ऐसी बेटियों के बल पर ही देश के गांव और शहर लगातार आगे बढ़ेंगे। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Read More : आदेश के बाद भी अब तक कोयला खदान में काम करने वाले ठेका कर्मियों को नहीं मिला बोनस, मायूसी

शिक्षक की हुई तारीफ
कक्षा से बाहर निकलते ही कलेक्टर मो. हक ने बैरा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक शिवनाथ लहरे की भी तारीफ की और उन्हें इसी समर्पण से छात्राओं को पढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया।

अप्रत्याशित प्रश्न से चौंक गए कलक्टर
औपचारिक बातचीत के बाद जैसे ही दोनों अधिकारी कक्षा से बाहर जाने लगे छात्राओं ने उन्हें रोककर उनसे बात करने की जिज्ञासा प्रकट की। छात्राओं में से एक कुमारी दिलेश्वरी ने सीधे अंग्रेजी में कलेक्टर से हू आर यू सर... पूछा। इस अप्रत्याशित प्रश्न पर कलेक्टर और एसपी सहित वहां उपस्थित शिक्षक और अन्य अधिकारी भी अचंभित रह गए। शीघ्र ही कलेक्टर मो.कैसर हक ने सहज होकर छात्राओं को अंग्रेजी में ही जवाब दिया आई एम कलेक्टर... छात्राओं ने तपाक से पूछा वाय आर यू कमिंग हियर.. कलेक्टर ने फिर सभी छात्राओं को अपने आने का सबब बताया और छात्राओं से थोड़ी देर अंग्रेजी में ही वार्तालाप किया।