
CG Election 2023: पब्लिक सेक्टर के कारखाने कांग्रेस लेकर आई भाजपा ने हड़पने का काम किया, अमीरों को बेचा
कोरबा। CG News: गुरुवार की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बांकीमोंगरा में चुनावी को संबोधित कर रहे थे। भाषण में मोदी पर सीधा हमला किया। कहा कि यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। आरोप लगाया कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों और दलितों को दबाने का काम किया है। महिलाओं के लिए बड़ी- बड़ी बातें करने वाले आरएसएस ने अपने संगठन में कभी महत्व नहीं दिया। आरएसएस की विचारधारा स्त्री विरोधी है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को भाजपा का स्टार प्रचारक बताया। कहा कि जहां भाजपा असफल होती है वहां उसकी प्रचार तीनों एजेंसियां करती हैं।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के हित में काम करने वाली पार्टी है। देश आजाद हुआ तो प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सभी समाज को उपर उठाने के लिए नीतियां बनाई। कोरबा में पब्लिक सेक्टर के उद्योगाें का विकास कांग्रेस ने किया। नेहरू ने देशभर में पब्लिक सेक्टर के 100 से अधिक संयंत्रों की स्थापना किया। लाखों लोगों को नौकरियां दी। प्रधानमंत्री मंत्री मोदी जहां जाते हैं, पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया? राजीव गांधी ने देश में संचारक्राति के लिए कम्प्यूटर लाया। आज जो मोबाइल फोन चल रहा है वह राजीव गांधी की देन है। फिर भी मोदी राजीव गांधी पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़े- बड़े उद्योगाें की स्थापना कांग्रेस ने किया।
भाजपा ने इसे हड़पने का काम किया। इसे अपने उद्योगपति मित्र को बेचा। एयरपोर्ट बेचा। कोयले की खदान को दिया। खड़गे ने कहा कि अब पब्लिक सेक्टर को बचाना है। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के कल्याण के लिए काम करना है तो कांग्रेस को वोट दो। अगर देश को बर्बाद करना है, लूटेरों को लाना है तो तुम्हारी मर्ची। उनके साथ जाइए। उन्होंने गुजरात मॉडल पर चुटकी ली।
कहा कि मोदी गुजरात की सत्ता में रहे। 10 साल से केन्द्र में हैं फिर भी अहमदाबाद में बच्चों को सबसे कम पौष्टिक आहार मिलता है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, राजस्व मंत्री व कोरबा सीट से पार्टी के प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, ने भी संबोधित किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर से प्रत्याशी फूलसिंह राठिया और पाली तानाखार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के अलावा सांसद ज्योत्सना महंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित थे।
आदिवासी और किसानों के लिए नहीं किया काम
खड़गे ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने आदिवासियों और किसानों के लिए काम नहीं किया है। अब चुनाव में भाजपा को आदिवासियों की याद आई है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों का शोषण कर रही है। केन्द्र सरकार ने दोस्तों के लिए एयरपोर्ट बेचा, कोयले की खान दिया। इसका 10वां हिस्सा भी गरीबों के लिए करते तो आज यह स्थिति नहीं होती।
यह भी पढ़ें: cg election 2023 रजिस्ट्री में चुनावी असर, त्योहारी सीजन में कम हो रही रजिस्ट्रियां
30 लाख नौकरियां खाली, भर्ती नहीं कर रही केन्द्र सरकार
खड़गे ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के शासन में किसी को स्थाई नौकरी नहीं मिल रही है। जबकि 30 लाख से अधिक पद खाली है। नौकरियां मिलती तो यह स्थिति नहीं बनती। आदिवासी, दलित और महिलाआें को नौकरी मिलती।
यह भी पढ़ें: Crime News : पुरानी रंजिश को लेकर राजेन्द्र पार्क में चाकूबाजी, आरोपी फरार
चारों विधानसभा से उमड़े कार्यकर्ता
इस विधानसभा में कांग्रेस का यह पहला बड़ा कार्यक्रम था। कटघोरा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यह चारों विधानसभा के मध्य में है। यही वजह है कि बांकीमोंगरा को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया।
Published on:
10 Nov 2023 12:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
