11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार पर विफलता का आरोप लगा कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस..

बेरोजगारी-महंगाई पर मोदी सरकार का नियंत्रण नहीं : जय सिंह अग्रवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 May 2018, 8:31 PM IST

बेरोजगारी-महंगाई पर मोदी सरकार का नियंत्रण नहीं : जय सिंह अग्रवाल

बेरोजगारी-महंगाई पर मोदी सरकार का नियंत्रण नहीं : जय सिंह अग्रवाल

कोरबा . केन्द्र में सत्तारूढ़ नरेन्द्र मोदी की सरकार पिछले चार वर्षों में हर मोर्चे पर बुरी तरह से असफल हुई है। बेरोजगारी और महंगाई पर मोदी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और जनता परेशान है।


यह विचार कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने व्यक्त किए। वे मोदी सरकार के चार वर्ष के असफल कार्यकाल व जनता के साथ धोखा को लेकर कांग्रेस द्वारा शनिवार को आयोजित विश्वासघात दिवस के रूप में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। टीपी नगर चैक कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस परिवार कोरबा द्वारा विश्वासघात दिवस मनाया। इस अवसर पर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में जो वायदे किये गये थे। उनमें हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार ,

किसानों को उनकी उपज का समर्थन मुल्य, लागत से दोगुना, कर निति में जनता को राहत देने वाले सुधार , विदेशों में जमा कालेधन की सौ दिनों के भीतर वापसी, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, हर गरीब लोगो के खाते में 15-15 लाख रूपये देने आदि प्रमुख वादे थे। विधायक जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि इन वायदे पर प्रधानमंत्री ने काम ही नहीं किया।


विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, स्टील, सीमेंट, घरेलु व कमर्शियल बिजली बिल, खाद्य सामग्रीयों सहित रोजमर्रा के उपयोग की सभी आवश्यक चीजों के दाम आसमान छु रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद , जिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा तिवारी , महापौर रेणु अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता धरम निर्मले, महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, मनोरा लकड़ा, पुरूषोत्तम कंवर, संजय विश्वास, दिनेश सोनी, दुष्यंत शर्मा, शांता मडावे आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सनीष कुमार ने किया तथा अभार प्रदर्शन सभापति धुरपाल सिंह कंवर ने किया। इस मौके पर द्रौपती तिवारी, रेखा त्रिपाठी, बृजभूषण प्रसाद, मसुद अहसन, क्रांति सोनी, सुखीराम जांगड़े, बसंत चन्द्रा, भुनेश्वरी देवी, अशोक कुमार, गीता महंत, एस. मुर्ति, मनक राम साहू, मदन सिंह कंवर, कुसुम द्विवेदी, शशीलता पाण्डेय, मनीषा अग्रवाल, सुनीता तिग्गा, ममता अग्रवाल, सूरज दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।