
सहकारी बैंक कर्मी एक जुलाई से जाएंगे बेमियादी हड़ताल पर
CG Bank Strike : कोरबा। वेतनवृद्धि सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पहल नहीं करने पर सहकारी बैंक कर्मचारियों ने एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे सहकारी बैंक से लोन लेकर खेती-किसानी करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी।
इसे लेकर छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। संघ ने बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर शामिल होने के लिए आह्वान किया है। इससे कोरबा के सभी
शाखाओं के कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के अधिकारी व कर्मचारियाें के हड़ताल पर चले जाने से लेने-देन का कार्य प्रभावित हो सकता है। किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल जिले के अधिकांश किसान हर साल बैंक से लोन लेकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। मानसून के दस्तक के साथ ही खेती कार्य (korba news) में तेजी आई है। इस बीच बैंक के कार्य प्रभावित होने से लोन लेने में दिक्कतें आ सकती है। इसे लेकर किसान परेशान है।
Updated on:
27 Jun 2023 07:29 pm
Published on:
27 Jun 2023 07:29 pm
