उन्होंने नगर निगम टीम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बस्ती में सफाई होनी चाहिए और दूषित पानी की समस्या को दूर कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्तिच करें। नगर निगम आयुक्त शर्मा को बस्ती वालों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बतायी। महिलाओं ने बताया कि नियमित रूप से साफ -सफाई नहीं होती है और पानी की पाइप जगह-जगह लीकेज होने के कारण दूषित पानी आ रहा है। पार्षद विकास अग्रवाल भी निगम के अमले के साथ थे।