प्रदूषित पानी की आपूर्ति
इधर, वार्ड क्रमांक तीन के पाषर्द रवि चंदेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक दो और तीन में पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से की जाती है। पाइप लाइन कई स्थानों पर नाली के बीच से होकर गुजरता है। पाइप फूटी हुई है। इससे गंदा पानी रिसकर घरों में पहुंच रहा है। कुछ दिन पहले शारदा के बाहर पास स्थित मेन लाइन में फूट गई थी। इससे नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच गया था। पाषर्द रवि ने निगम को इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन पेजजल शाखा के अफसर ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे पीलिया फैलने की नौबत आई है।