Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोल इंडिया में कर्मचारियों के लिए लागू की गई ड्रेस कोड का पालन अब एसईसीएल की खदानों और दफ़्तरों में भी शुरू हो गया है। पुरूष कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नेवी ब्लू पैंट व स्काई ब्लू शर्ट में जबकि महिला कर्मचारी हल्के आसमानी नीले रंग का कुर्ता, गहरे नेवी ब्लू रंग का सलवार और दुपट्टा या गहरे नेवी ब्लू बॉर्डर वाली हल्के आसमानी रंग की साड़ी पहनकर ड्यूटी आ रही हैं। वहीं एसईसीएल में अब 15 जुलाई से ड्रेस कोड का पालन पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है।