सुराकछार में सूने मकान से हजारों की चोरी
कोरबा. बांकी मोंगरा थाना क्षेत्रांतर्गत सुराकछार सुराकछार बस्ती में गोवर्धन चौहान 59 वर्ष निवास करता है। गत 26-27 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। मकान से चोरों ने 20 हजार रुपए नगदी, दो नग मोबाइल, 1 नग सोने की अंगूठी, खाने का सामान, 2 नग एसबीआई के एटीएम सहित अन्य सामान को पार कर दिया। वापस लौटने पर घटना की जानकारी गोवर्धन को हुई तो उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। गोवर्धन ने चोरी हुए सामानों की कीमत 25 हजार रुपए से अधिक बताया है।