25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामाजिक, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए ये राजनीतिक दल गांधी चौक पर रखा उपवास, भाजपा पर जमकर बरसे

- कहा 02 अप्रैल को भारत बंद के दौरान देश में शांति व्यवस्था को बनाये रखने में केन्द्र व भाजपा शासित राज्य सरकारें असफल रही

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 10, 2018

सामाजिक, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए ये राजनीतिक दल गांधी चौक पर रखा उपवास, भाजपा पर जमकर बरसे

कोरबा . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में सामाजिक, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए प्रदेश व जिला मुख्यालयों में कांग्रेसियों ने सोमवार को एक दिवसीय उपवास रखा। जिला कांग्रेस शहरी और ग्रामीण द्वारा संयुक्त तौर पर गांधी चौक में उपवास पर वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बैठे।

पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मौके पर कहा कि 02 अप्रैल को भारत बंद के दौरान देश में शांति व्यवस्था को बनाये रखने में केन्द्र व भाजपा शासित राज्य सरकारें असफल रही हंै और हिंसा को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी कारण देश भर में जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय उपवास रखा गया।

Read More : CG Utility News : पानी पीने से पहले हो जाएं सावधान, बोतल बंद पानी से निकल रहा कचरा व काई

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में अनुशासन समिति के अध्यक्ष बोधराम कंवर, कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, महापौर रेणु अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, ऊषा तिवारी आदि ने उपवास रखा। गांधी को याद कर भजन गाए गए।

सिंघिया में संकल्प शिविर आज
दिग्गज नेता मंगलवार को सिंघिया में आयोजित संकल्प शिविर में शामिल होंगे। दरअसल हाई कमान के आदेशानुसार प्रत्येक विधानसभा में संकल्प शिविर का आयोजन किया जाना है। कोरबा में इसकी शुरूआत कांग्रेस के गढ़ समझे जाने जाने वाले पाली-तानाखार विधानसभा से हो रही है।

सिंघिया में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल , चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष टीएस बाबा सिंहदेव, कार्यकारी अध्यक्ष शिव डहरिया, अनुशासन समिति के अध्यक्ष बोधराम कंवर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन पाली तानाखार के विधायक व कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके कर रहे हैं।

विधायक जयसिंह अग्रवाल और श्यामलाल कंवर के साथ जिले भर के कांग्रेसी आयोजन में शामिल होंगे। चुुनावी वर्ष में यह आयोजन एक तरह से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना है। शिविरों के माध्यम से यह आकलन भी किया जा रहा है कि कांग्रेस की पैठ किसी विधानसभा में कितनी मजबूत है। संकल्प शिविर का कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण श्रउषा तिवारी, धरम निर्मले, रमेश जायसवाल, रूपा मिश्रा आदि ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी की जायजा की समीक्षा की है।