7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्ट्रेट के बाबू ने जहर पीकर की खुदकुशी, पत्नी देती थी ऐसी खौफनाक धमकी…जानकर कांप उठेगी रूह

Korba Crime News: कोरबा कलेक्टोरेट में कार्यरत बाबू विनोद करियारे को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी अनिता खरे पर केस दर्ज किया है। अनिता पाली के वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
crime_news.jpg

CG Crime News: कोरबा कलेक्टोरेट में कार्यरत बाबू विनोद करियारे को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी अनिता खरे पर केस दर्ज किया है। अनिता पाली के वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली है। पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: देवर-भाभी ने मौत को लगाया गले, एक ही फंदे से लटकते मिले दोनों के शव, ग्रामीणों ने कहा- प्रेम प्रसंग...

पुलिस ने बताया कि कलेक्टोरेट में बतौर बाबू कार्य करने वाले विनोद करियारे ने जहर पी लिया था। 14 अक्टूबर 2023 की शाम विनोद ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में अपना दम रोड़ा था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगों का बयान दर्ज भी किया।

मामले को लेकर पता चला कि विनोद की पत्नी अनिता खरे उसे अपने परिवार से बातचीत करने से रोकती थी। विनोद का पूरा वेतन भी अपने पास रखना चाहती थी। उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी। विनोद को अपने घर जाने से भी मना करती थी। इसे लेकर दोनों में विवाद (Korba Suicide News) चल रहा था। अनिता की इस प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खुदकुशी कर ली थी।

यह भी पढ़े: ठगी का नया तरीका: मुंबई से आया डीएसपी का फोन और युवती ने ट्रांसफर कर दिए 4.18 लाख रुपए