28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका में ऐसी ठनी कि बेहोशी की हालत में एक को करना पड़ा अस्पताल दाखिल, थानेदार को भी सूचना

रिहायशी स्कूल डीएवी गेवरा से यह खबर मिली है

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 25, 2018

रिहायशी स्कूल डीएवी गेवरा से यह खबर मिली है

रिहायशी स्कूल डीएवी गेवरा से यह खबर मिली है

कोरबा. बच्चों को नैतिकता का पाठ पढाने वाले दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। बात थाने तक पहुंच गई, विवाद में शिक्षिका की हालत इस कदर नाजुक हो गई कि उन्हें अस्पताल दाखिल कराना पड़ा। यह मामला किसी सरकारी स्कूल का नहीं है, बल्कि बड़े बैनर के रिहायशी स्कूल डीएवी गेवरा से यह खबर मिली है।

जहां की महिला प्राचार्य अल्का शर्मा व बायोलॉजी की शिक्षिका प्रियंका गुप्ता के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनो ने एक दूसरे से ऊंची आवाज में बातचीत की। यह सुनकर स्कूल के स्टॉफ भी पहुंच गए। इस बीच शिक्षिका की तबियत बिगड़ गई। उसे एनसीएच में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षिका प्रियंका गुप्ता कक्षा नौवीं, 10वीं और 11वीं की छात्रों को पढ़ाती है। गुप्ता अवकाश में चल रही थी।

एक दो दिन पहले ही उन्होंने स्कूल में ज्वाइनिंग दी है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इससे नाराज होकर प्रिंसिपल शर्मा ने गुप्ता को जूनियर क्लास में पढ़ाने के लिए कहा। इसी से विवाद खड़ा हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना की मौखिक जानकारी दीपका थानेदार शरद चन्द्रा को दी है। थानेदार ने बताया कि लिखित सूचना मिलते ही छानबीन शुरू की जाएगी। स्कूल प्रबंधन भी मामले को देख रहा।

Read more : कोयला खदानों में की जा रही सुरक्षा मानकों की अनदेखी, आठ महीने में 10 कर्मचारियों की मौत


प्राचार्य की डांट-फटकार से शिक्षिका स्कूल में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। शिक्षिका ने प्राचार्य पर दुव्र्यवहार करने के साथ ही मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। शिक्षिका प्रियंका गुप्ता वर्ष 2011 से डीएवी स्कूल में कार्यरत हैं। पहले वह 9वीं, 10वीं व 11वीं के बच्चों को बायोलॉजी पढ़ा रहीं थी।

स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक माह से अवकाश पर थीं, उन्हें हार्ट का प्राब्लम है। शुक्रवार को प्रियंका स्कूल पहुंचीं। यहां प्राचार्य अल्का शर्मा ने कहा कि अब पहली से चौथी तक के बच्चों को जीके व ड्राइंग पढ़ाओ, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। शिक्षिका के पति इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय गुप्ता को भी बुलाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उन्होंने प्राचार्य पर दुव्र्यवहार व मारपीट का आरोप लगाया है।