परिवार के एक सदस्य ने बताया है कि भूमिका शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर से लापता हुई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी। शनिवार को उसकी लाश देवेन्द्र के घर मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, कटघोरा थानेदार एमबी पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में ही कारण स्पष्ट होगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।