1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba News: देह व्यापार का भंडाफोड़! आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला-पुरुष, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की युवतियां शामिल

Korba News: कोरबा शहर के एक होटल और स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पुरूष को पकड़ा है।
2 min read
Google source verification
Korba News: देह व्यापार का भंडाफोड़! आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला-पुरुष, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की युवतियां शामिल

Korba News: कोरबा शहर के एक होटल और स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पुरूष को पकड़ा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिलाएं सिक्कीम, पश्चिम बंगाल और रायपुर से आकर कोरबा में ठहरी हुईं थी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी क्षेत्र में स्थित राज होटल एवं सन राइज स्पा सेंटर में अनैतिक और अवैध गतिविधियां चलने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने दोनों ही स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। राज होटल में चार पुरूष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई।

यह भी पढ़े: रायपुर में रशियन गर्ल से देह व्यापार! बड़े पैमाने पर विदेशी लड़कियां हो रही सप्लाई, एजेंट ऑन डिमांड भेज रहे घर

वहीं सर राइज स्पा सेंटर में एक पुरूष एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। इसक अतिरिक्त स्पा सेंटर में दो अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की और पुरूषों को भी पकड़कर थाने ले आए। हालांकि पुलिस ने पकडे़ गए युवकों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन बताया जाता है कि सभी युवक कोरबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल महिलाओं के बारे में भी जानकारी नहीं दी है।

बताया जाता है कि पुलिस ने पकडे़ गए युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जबकि महिलाओं को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है। कोरबा में पुलिस ने लंबे अर्से बार इस तरह के मामले में कार्रवाई की है। इस क्षेत्र में पहले भी अनैतिक कारोबार से संबंधित मामलों की जानकारी पुलिस को मिलती रही है। समय-समय पर पुलिस ने इस धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी स्पा सेंटर और होटल में अनैतिक कार्य चल रहे थे। पुलिस ने ऐसे मामलों में संबंधितों पर कार्रवाई करने की बात कही है।