
Murder Case 2024: चैतमा के पास बांध में शव को टुकडे़ कर फेंकी गई लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को गिरतार किया है। लड़की प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। लड़की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए वसीम के बीच संपर्क में थी। वसीम लड़की से प्रेम कर ता था और लड़की भी इसका दिखावा करती थी। लड़की के बुलावे पर ही वसीम दुबई से दिल्ली-रांची होते हुए बिलासपुर के रास्ते चैतमा पहुंचा था। पुलिस ने शव को काटने में इस्तेमाल किया गया कट्टा सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बुधवार को पाली थाना क्षेत्र से चैतमा के करीब ग्राम गोपालपुर के बांध में एक युवक का लाश कई टुकडे़ में मिले थे। टुकड़ों को पिट्ठू बैग और एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था। बैग और बोरी की जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले थे।
Korba Murder Update: बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान मोहमद वसीम अंसारी उम्र 26 साल निवासी कांतातोला, रांची झारखंड से की गई थी। छानबीन के दौरान यह भी पता चला कि वसीम साउदी अरब में रह रहा था। वह कुछ दिन पहले ही भारत लौटा था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। सभी कड़ियां जुड़ती चली गई और हत्या के दो आरोपी पकडे़ गए।
इसमें राजा खान उम्र 23 वर्ष निवासी बांसटाल चैतमा और उसके साथ रह रही एक नाबालिग लड़की शामिल है। दोनों चैतमा में किराए के मकान में रह रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। इसमें हत्या की गुत्थी का खुलासा हुआ।
पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2021 में नाबालिग लड़की राउलकेला से रांची के बीच सफर कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन में पहली बार वसीम के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ था और तब से दोनाें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से संपर्क में थे। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। इसी बीच नाबालिग लड़की चैतमा में रहने वाले राजा खान के संपर्क में आ गई और उसके साथ चैतमा में एक किराए के मकान में रहने लगी। इसके लिए लड़की ने अपने माता-पिता को त्याग दिया।
Korba Murder Update: राजा के साथ रहने के दौरान राजा को पता चला कि लड़की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में है। जिसका नाम वसीम अंसारी है और वह साउदी अरब में रहता है। राजा और उसकी प्रेमिका को लगा की वसीम के पास बहुत रुपए होंगेे। इसी को लेकर नाबालिग लड़की वसीम के साथ अपने प्रेम का दिखावा करने लगी और उससे नजदीकियां बढ़ाने लगी। जब दोनों एक-दूसरे के करीब आए गए तब लड़की ने अपनी जरूरतों का हवाला देकर वसीम से कई बार रुपए लिया। वसीम लड़की के बुलावे पर ही चैतमा पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियाें को गिरतार कर लिया है।
इस हत्या का मकसद वसीम को मारकर उसके रुपए को लेना था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वसीम के सामने राजा अपनी प्रेमिका को बहन बताता था। जबकि वसीम लड़की को अपनी प्रेमी समझता था। इस लड़की के पीछे वसीम सबकुछ करने का तैयार था। इसी के तहत वसीम ने लड़की को उसकी जरूरत पर रुपए भी दिए। अपुष्ट खबरों के अनुसार लगभग आठ लाख रुपए लड़की ने वसीम से लिया था।
हत्या के बाद राजा और उसकी प्रेमिका ने वसीम के शव को किराए के मकान में कई टुकड़ों में काटा। इसे बैग और बोरियों में भरकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि शव के टुकड़ों को बोरियों में भरकर फेंकने के लिए बांगो डेम ले गए। पानी में फेंकने के बाद लौट रहे थे। इस बीच इनका सामना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम से हुआ। पुलिस ने आधी रात बांगो से लौटने का कारण पूछा। तब इन्होंने पुलिस को गुमराह कर दिया और वहां से अपने घर चले गए।
पुलिस की पेट्रोलिंग को देखकर दोनों डर गए और आरोपियाें ने वसीम के अन्य टुकड़ों को अन्य स्थान पर फेंकने की योजना बनाई। इसके लिए एक पिट्ठू बैग और एक बोरी को स्कूटी से लेकर चैतमा से थोड़ी दूरी पर स्थित ग्राम गोपालपुर के बांध पहुंचे। वहां बैग और बोरी को पानी में फेंक दिया। यहां घर निकल गए। शव को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपियों ने वसीम का पासपोर्ट, आधार कार्ड और उसकी यात्रा से संबंधित अन्य दस्तावेज भी पिट्ठू बैग में रखकर ठिकाने लगा दिया था।
इस हत्या का मकसद वसीम को मारकर उसके रुपए को लेना था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वसीम के सामने राजा अपनी प्रेमिका को बहन बताता था। जबकि वसीम लड़की को अपनी प्रेमी समझता था। इस लड़की के पीछे वसीम सबकुछ करने का तैयार था। इसी के तहत वसीम ने लड़की को उसकी जरूरत पर रुपए भी दिए। अपुष्ट खबरों के अनुसार लगभग आठ लाख रुपए लड़की ने वसीम से लिया था।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मोहमद वसीम अंसारी हवाई जहाज से दुबई से चलकर एक जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। यहां से रांची पहुंचा। लेकिन वसीम ने अपने घरवालों को सउदी अरब से भारत आने की जानकारी नहीं दी। वह रांची से ट्रेन पकड़कर बिलासपुर पहुंचा। यहां वसीम को लेने के लिए राजा खान और उसकी नाबालिग प्रेमिका भाडे़ के गाड़ी लेकर पहुंचे थे। दोनों ने वसीम को बिलासपुर स्टेशन में मिले और यहां से लेकर चैतमा स्थित अपने किराए के मकान में पहुंचे।
दो जुलाई को वसीम चैतमा पहुंचा था। दिनभर वह राजा खान की प्रेमिका के साथ बातचीत किया। रात को भी दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच राजा खान ने मौका मिलते ही कत्ते से वसीम के सिर पर हमला किया। वसीम को गंभीर चोटें आई और वह कुछ ही सेकेंड में मर गया। इसके वसीम और उसकी प्रेमिका ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
हत्यारों ने वसीम की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए 20 टुकड़ों में काटा। बैग और बोरियों में भरकर गोपालपुर के बांध में फेंके गए स्थान से पुलिस ने 17 टुकड़ों को बरामद किया है। जबकि तीन टुकडे़ की तालाश जारी है। इसे हत्यारों ने बांगोे डेम में फेंका है। इसकी तालाश के लिए पुलिस गोताखोरों के साथ-साथ राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की भी मदद ले रही है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Jul 2024, 12:42 PM IST
Published on:
13 Jul 2024, 12:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़




