Groom Beaten In Korba : कोरबा में बारातियों का स्वागत आमतौर पर दुल्हन के द्वार पर फूलमाला के साथ किया जाता है। गाजे-बाजे बजते हैं, लोग नाचते हैं। लेकिन कोरबा में एक दूल्हे का स्वागत जूतों की माला से किया गया। घरातियों ने दूल्हे को चप्पल से पीटा, सिर पर चप्पल रख दिया और खूब पिटाई की। पुलिस के हस्तक्षेप से दूल्हे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर दूल्हे का जूतों की माला से स्वागत और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।