CG Road Accident: कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। एक- एक कर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसमें लोग मारे जा रहे हैं। शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के गांव मुड़ापार में रहने वाला अज्जू पोर्ते (20) पिता कुलजीत सिंह पोर्ते होंडा साइन बाइक सीजी 10 एक्यू 8360 से घर लौट रहा था।