Crime News: मां की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 ख, 342 एवं लैंगिग अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा की अदालत ने आरोपी जगन्नाथ प्रसाद कर्ष 72 वर्ष को बच्ची से दुष्कर्म का दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।