LIVE VIDEO: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा जा रहे थे। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
यह हादसा मंगलवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है, जब कार में सवार होकर दो लड़कियां बिलासपुर से कोरबा आ रहीं थीं। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई। एक युवती की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले सांसें उखड़ गई। कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान मोनिका चटर्जी उम्र 25 वर्ष और दीक्षा राठौर 26 वर्ष से की गई है। मोनिका महाराणा प्रताप नगर के एलआईजी मकान में रहती थी।
कुछ दिनों पहले पिता का हुआ था निधन
बताया जाता है कि कुछ साल पहले मोनिका के पिता की मौत हो चुकी है। मोनिका वर्तमान में अपनी मां के साथ रह रही थी। घटना में मोनिका की सहेली दीक्षा राठौर की भी मौत हुई है। दीक्षा और मोनिका पेशे से ब्यूटीशियन का कार्य करती थीं। दोनों लड़कियां घूमने के लिए मनाली गईं थीं। वहीं कार चालक की पहचान देवराज लांझेकर से की गई है। लांझेकर को गंभीर चोटें आई है। कटघोरा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मोनिका और दीक्षा के रूप में हुई मृतकों की पहचान
इस हादसे में मारी गई दोनों युवतियों की पहचान मोनिका चटर्जी और दीक्षा राठौर के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थी। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थीं।