27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोयला उत्पादन के क्षेत्र में मानिकपुर खदान ने बनाया नया रिकार्ड, जानें खान प्रबंधक ने क्या कहा…

इसके पहले मानिकपुर खदान से एक माह में अधिकतम 4.61 लाख टन कोयले का उत्पादन किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 10:52 AM IST

कोयला उत्पादन के क्षेत्र में मानिकपुर खदान ने बनाया नया रिकार्ड, जानें खान प्रबंधक ने क्या कहा...

कोयला उत्पादन के क्षेत्र में मानिकपुर खदान ने बनाया नया रिकार्ड, जानें खान प्रबंधक ने क्या कहा...

कोरबा. एसईसीएल के मानिकपुर खदान ने कोयला उत्पादन के क्षेत्र में नया रिकार्ड बनाया है। जून में खदान से पांच लाख टन कोयले का उत्पादन किया गया है। यह अभी तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इसके पहले मानिकपुर खदान से एक माह में अधिकतम 4.61 लाख टन कोयले का उत्पादन किया गया था। इसे तोड़ते हुए खदान के कर्मचारियों ने एक माह में उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है।

Read More : एसईसीएल के सीएमडी बीआर रेड्डी हुए सेवानिवृत्त, जानिए किसे मिला सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में एसईसीएल ने मानिकपुर खदान से 7.30 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन खदान से 13.34 लाख टन का कोयले का उत्पादन किया गया। जबकि समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 9.90 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ था। इसमें 12.34 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उप महाप्रबंधक मानिकपुर इंद्रजीत सिंह और खान प्रबंधक मनोज कुमार ने इसे कर्मचारियों के मेहनत का परिणाम बताया है।

आउट सोर्सिंग से खदान
कोरबा एरिया के अधीन स्थित मानिकपुर खदान आउट सोर्सिंग से चल रहा है। खदान में नियमित कर्मचारियों की संख्या लगभग 400 है। मिट्टी उत्खनन से लेकर कोयले के परिवहन तक का कार्य निजी कंपनियां कर रही है। ब्लास्टिंग का कार्य भी प्रबंधन ने ठेके पर सौंप दिया है।

Read More : बड़ी खबर : कोयलांचल के विद्युत संयंत्रों में कोयला संकट, ऐसे ही चलता रहा तो पूरे राज्य में बिजली संकट के आसार

इनका किया गया स्थानांतरण
एसईसीएल मुख्यालय ने रजगामार के उपक्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश दास, खान प्रबंधक एके वर्मा, कार्मिक प्रबंधक ललित बी कौरव का स्थानांतरण कर दिया गया। जगदीश दास को रजगामार से हसदेव एरिया, एके वर्मा को कोरबा एरिया और ललित को रजगामार से बांकीमोगरा में स्थानांतरित किया गया है। तीनों अफसरों के खिलाफ ग्र्र्रामीणों ने मोर्चा खोल रखा था। ग्रामीणों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ट अफसरों से शिकायत की थी।