
चक्रवाती सिस्टम सक्रिय (Photo source- Patrika)
Monsoon Weather Update: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सूर्य के तेज धूप के तेवर ने लोगाें को परेशान कर दिया है। 40 डिग्री तापमान में चली गर्म हवाएं झुलसाती रही। लोग धूप में बाहर निकलने से बचते रहे। शाम होने के बाद लोगाें को थोड़ी राहत मिली। लेकिन उमस भरी गर्मी से परेशान हुए। मौसम विभाग ने आज से मौसम में बदलाव के साथ ही 12 जून के आसपास मानसून की दस्तक का अनुमान लगाया है। इससे लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है।
इस बार नौतपा में गर्मी का एहसास कम हुआ, लेकिन नौतपा के गुजरने के बाद सूर्य के तीखे तेवर दिखने को मिल रहे हैं। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर निलकना लोगों का मुश्किल हो गया। लोग तेज धूप से बचने के लिए घर और दुकानों में पंखा, कूलर और वातानुकुलित मशीन (एसी) के पास ठंडी हवाओं का सहारा लिया।
जरूरी कार्य होने पर लोग स्कार्फ और गमझा से चेहरे को ढंककर बाहर निकले और काम समाप्त होने के बाद छांव की तालाश करते रहे। इसके बाद वापस घर और दुकानों में ही दुबके रहे। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवा चलने का अहसास हुआ। इसके कारण वातावरण और गर्म हो गया। (Monsoon Update 2025) गर्म हवा से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते रहे। इसकी वजह से शहर के मुख्य मार्ग पर पावर हाउस रोड, टीपी नगर, कोसाबाड़ी सहित अन्य मुख्य मार्गों पर चहल-पहल कम रही।
वहीं कई क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। सूर्य ढलने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को तेज धूप से राहत मिली। लेकिन गर्म हवाओं का अहसास लोगों को देर शाम तक हुई। (Monsoon Update 2025) मौसम विभाग ने सोमवार को तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
इसकी वजह से शासकीय और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में सामान्य दिनों की अपेक्षा इजाफा हुआ है। अस्पताल में सबसे अधिक सर्दी, बुुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य मरीज सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से जरूरी दवाईयां और उपचार सलाह दी जा रही है। साथ ही महिला, बच्चे और बुजुर्गों को तेज धूप से बचने और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जब पश्चिमी हवा प्रबल होते और इसकी गहराई वातावरण में 3.1 किलोमीटर तक होगी। वातावरण में सार्थक रुप से नमी की मात्रा गहरातई तक बढ़ेगी। आने वाले समय में लगातार वर्षा होने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र में बादल की स्थिति बनी रहती है।(Monsoon Update 2025) इसके अलावा क्षेत्र में मानसून पहुंचने की घोषणा करने के लिए लगातार दो दिनाें तक उस क्षेत्र में 80 प्रतिशत क्षेत्रों में 2.5 मिलीमीटर या इससे अधिक वर्षा होती है, तब दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है। इस तरह की स्थिति दो से तीन दिनों के बाद बनने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो गर्मी से लोगों को राहत देगी।
Monsoon Weather Update: मौसम विभाग ने 10 जून से मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। आसमान में हल्की बदली छाएगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 12 जून के आसपास प्रदेश के साथ कोरबा जिले में भी मानसून के दस्तक देने का अनुमान लगाया है। (Monsoon Update 2025) मौसम विभाग ने बताया कि मानसून बस्तर में आकर ठहर गई। इसके बाद चक्रवाती सिस्टम स्थिर हो गया। यह एक बार सक्रिय होगी और प्रदेश के साथ जिले में भी झमाझम बारिश के साथ मानसून दस्तक देने का अनुमान लगाया है। लोगों के साथ ही किसानों को भी मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
10 Jun 2025, 1:16 PM IST
Published on:
10 Jun 2025, 1:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़




