घायलों में इतवारा बाई 70 वर्ष ग्राम चेपा, सिमरन 11 वर्ष सलोरा, छबी कुमार 23 वर्ष ग्राम बक्साही, दुलार सिंह 40 वर्ष सागरपार, अरुणा बाई 35 वर्ष सलोरा, पांचो बाई 45 वर्ष छुरी, धनंजय बंजारे 6 वर्ष दर्री, दीपिका बंजारे 36 वर्ष दर्री, द्वारिका बाई 35 वर्ष बसीबार और सोनिया सूर्यवंशी 20 वर्ष जवाली बांकीमोगरा सहित अन्य शामिल हैं। गंभीर रूप से द्वारिका, सोनिया और इतवारा को चोटें आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के समय बस पर ४० से ५० यात्री सवार थे। जबकि बस में ३० यात्रियों के बैठने की क्षमता है।