निर्माण कार्य के समय अधिकारी कमिशन लेने मे मस्त रहते हैं और सरपंच घटिया निर्माण कार्य करने में, जबकि सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को हर माह तनख्वाह के रूप में हजारों लाखों रूपये देती है पर अधिकारी सरपंच से सांठ-गांठ कर घटिया निर्माण सामग्री से कार्य कर लाखों रूपये सरपंच सचिव अपनी जेब भर लेते हैं, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरीडीह के आश्रित ग्राम अमोदी से सामने आया है, जहां कुछ माह पहले ही डबरी, तालाब के तट में निर्मला घाट का निर्माण किया गया।